क्यों ना छुएं हमारी बॉडी के ये 6 पार्ट्स, जानिए क्या प्रॉब्लम्स हो सकती हैं


हमारी बॉडी में कुछ ऐसे पार्ट्स होते हैं, जिनको बार-बार छूने से इन्फेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। अगर सावधानियां बरती जाएं और हाथों को साफ रखा जाए तो इन प्रॉब्लम्स से बचा जा सकता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉडी के ऐसे ही 6 पार्ट्स के बारे में जिन्हें बार-बार छूने से बॉडी में इन्फेक्शन फैल सकता है....

अंडरआर्म्स :-पसीने के कारण अंडरआर्म्स में पसीने बनने लगते हैं। अगर बार-बार यहां छूते हैं तो ये बैक्टीरिया हाथों के जरिये बॉडी के बाकी हिस्सों तक पहुंचकर इंफेक्शन फैला सकते हैं।

आँखें :-आँखों को हाथों से मसलने पर हाथों के बैक्टीरिया आँखों में चले जाते हैं। इससे आँखों में इरिटेशन बढ़ सकता है।

चेहरा :-दिनभर चेहरे पर बार-बार हाथ लगाने से हाथों के बैक्टीरिया चेहरे पर जमा होने लगते हैं। ऐसे में पिंपल्स या इन्फेक्शन की प्रॉब्लम हो सकती है।

कान :-कानो को साफ़ करने के लिए किसी भी चीज का यूज करने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे कानों में घाव भी हो सकते हैं।

नाक :-नाक साफ़ करने के लिए बार-बार उँगलियों का यूज करने से नाक का बैक्टीरिया हाथों में आ जाते हैं। ये बैक्टीरिया बॉडी की दूसरी जगहों तक पहुंचकर इंफेक्शन फैला सकते हैं।

मुंह :-हाथों की उँगलियों को बार-बार मुंह या होंठों पर लगाने से हाथों के बैक्टीरिया मुंह में चले जाते हैं। ऐसे में वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم