रिलेशनशिप में गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए ये रूल्स फॉलो करना जरूरी है


किसी रिलेशनशिप में पड़ना तो काफी आसान होता है, मुश्किल होता है तो उसे संभालकर ताउम्र उस रिश्ते से बंधे रहना। अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं तो ये कुछ रूल्स हैं जिन्हें फॉलो करना बहुत जरूरी हो जाता है....

- अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो कभी भी लड़की के भरोसे को न तोड़ें। किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप उस रिश्ते के लिए वफादार रहें। एक बार अगर भरोसा टूटा तो फिर रिश्ता संभालना काफी मुश्किल हो जाता है।


- अपनी गर्लफ्रेंड की केयर करें। चाहे भरी दोपहर ही क्यों न हो अगर वो घर जा रही है तो उसे घर ड्रॉप करने जरूर जाएं। इससे आप उसे घर सेफ्टी के साथ पहुंचा देंगे और साथ ही आपको उसके साथ थोड़ा और पल बिताने का मौका मिलेगा। इससे आप उसके दिल में जगह बना पाएंगे।

- अपनी गर्लफ्रेंड के टैलेंट को सराहें भी। अगर उसने कुछ अचीव किया है तो उसकी तारीफ में कंजूसी न करें। उसकी जमकर तारीफ करें, इसके साथ ही उसे आई लव यू कहना न भूलें।


- आप किसी को कितना भी प्यार करें। जब तक आप जताएंगे नहीं सामने वाले को आपके प्यार की गहराई का पता भी नहीं चलेगा। तो बिना मतलब कभी भी उन्हें गिफ्ट देकर सरप्राइज जरूर करें। उन्हें आउटिंग पर ले जाएं और वहां अपने दिल की बात कह डालें।

- आप ज्यादा बोलने से पहले ज्यादा सुनने पर ध्यान दें। हर लड़की चाहती हे कि उसका पार्टनर उसकी बातों को तवज्जों दे।


- जब भी आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हों तो उसे पैसे बिलकुल भी खर्च न करने दें। जहां भी पैसे खर्च करने की बारी आए, आप आगे आएं। हर लड़की अपने पार्टनर से फाइनेंशियल सपोर्ट चाहती है। ऐसा करके आप उसके दिल में और गहरे उतरते जाएंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم