लक्ष्मण जी के माध्यम से रामचरित मानस में बताया गया है कि ऐसे व्यक्ति जीवन में कभी धनवान नहीं हो सकते। अगर आपमें भी यह बातें हैं तो समझ लीजिए जीवन में हमेशा धन की कमी रहेगी।
जिन लोगों में किसी चीज का नशा करने की आदत है वह कभी धनी नहीं हो सकते। ऐसे व्यक्ति के पास अगर पुरखों का खजाना भी हो तो उन्हें भी खाली कर देते हैं। इसलिए धनवान बनने की चाहत है तो नशे से खुद को दूर रखें।
पराए स्त्री पुरुष से संबंध रखने वाले व्यक्ति कभी धनवान और सुखी नहीं हो सकते हैं। इनका धन व्यभिचार में नष्ट हो जाता है और इन्हें मृत्यु के बाद सद्गति भी नहीं मिलती।
लोभी व्यक्ति हमेशा किसी भी तरह धन पाने की चाहत रखता है। लेकिन जो धन के पीछे ज्यादा भागता है धन और यश दोनों उससे उतनी ही दूर होते जाते हैं। लोभी व्यक्ति न तो अपनी मर्यादा का ध्यान रख पाता है और न दूसरे के सम्मान का इसलिए यह आदर रूपी धन से भी वंचित रह जाते हैं।

إرسال تعليق