पीरियड्स के दर्द से तुरंत आराम पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे


पीरियड्स का समय हर महिला के लिए सबसे कष्टदायक होता है। इस दौरान महिलाएं थकान और सुस्ती का अनुभव करती हैं। कुछ महिलाओं को इस दौरान चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन भी हो जाता है। भले ही इस तकलीफ से तुरंत आराम के लिए पेन किलर दवाओं के विकल्प होते हैं पर कई बार महिलाएं डॉक्टरी परामर्श से इन दवाओं के लेने में हिचकिचाती हैं।ऐसे में इस समस्या से आराम के लिए ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिन्हें मासिक धर्म के समय होने वाले तेज दर्द में आराम के लिए अपनाया जा सकता है....

- पेट और कमर के निचले हिस्से पर गर्म पानी की थैली रखना और गर्म पानी से स्नान लेना इस समस्या में तत्काल आराम दिला सकता है।


- कई प्रकार की चाय, जैसे कि अदरक, जैस्मिन (चमेली) और कैमोमाइल (बबूने का फूल) की चाय पीने से भी दर्द में राहत मिलती है और यह शरीर की नमी को बनाए रखकर खून की कमी से ल़डने में भी मदद करता है।

- मासिक धर्म की तकलीफ को कम करने के लिए विटामिन बी, ई, सी और फोलेट जैसे कई सप्लीमेंट्स लेना भी फायदेमंद रहेगा।

- फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे रेशे से भरपूर आहार लें, जिनमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। ऎलोवेरा जूस और पपीता भी मासिक की एेंठन को दूर करने में बेहद मददगार है।


- इस दौरान दूध से बनी चीजों, मांस और दालों के सेवन से बचें, क्योंकि ये चीजें पेट में गैस उत्पन्न कर दर्द को बढ़ा सकती हैं।

- कॉफी का सेवन भी न करें, क्योंकि यह रक्त नलिकाओं को संकुचित कर बेचैनी, एेंठन और दर्द को बढ़ा सकती है।

- हल्का व्यायाम, योग और स्ट्रेचिंग ऐंठन के कारण होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायक है।


- मसाज भी इस स्थिति में काफी आराम देगी और ऐंठन को दूर करने में सहायक होगी। पेट के निचले हिस्से में लैवेंडर का तेल लगाएं।

- एसिटामिनोफेन (पैरासिटामोल) और मेफनेमिक एसिड जैसी दर्द निवारक दवाएं, दर्द से छुटकारा दिलाने और रक्तस्त्राव को कम करने में मददगार होंगी।

- इस स्थिति में दर्द कम करने के लिए एक्यूप्रेशर के भी अच्छे परिणाम देखे गए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم