1. अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है, तो नीम के पेस्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए नीम की पत्तियों को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पीस लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी।
2. चंदन के पाउडर में तुलसी के सूखे पत्तों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपके चेहरे से पिंपल्स गायब हो जाएंगे।
3. जायफल पाउडर को दूध में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो या तीन बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।




إرسال تعليق