माधुरी दीक्षित की 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी, फिल्म का पोस्टर हुआ जारी


अपने फैंस को मोहित करने के लिए ‘मोहिनी’ यानि माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ का पोस्टर जारी हो गया है। ये एक मराठी फिल्म है जिसे अंग्रेजी सबटाइटल के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। माधुरी इससे पहले आखिरी बार साल 2014 में आई फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘गुलाब गैंग’ में दिखाई दी थी। इसके 4 साल बाद जाकर दोबारा माधुरी दीक्षित सिल्वर स्क्रीन पर दिखाईं देंगी।

इस फिल्म के साथ माधुरी मराठी सिनेमा में लंबे अर्से के बाद डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में माधुरी एक सीधी-सादी हाउसवाइफ के किरदार में नजर आएंगी जिसे परिवार के सभी लोग बेहद प्यार करते हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम है मधुरा साणे, लेकिन फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब माधुरी की मुलाकात साईं से होती है।

साईं से मुलाकात के बाद माधुरी अपनी जिंदगी को भरपूर तरीके से जीना सीखती है। वो सीटी बजाना, मोटर साइकिल चलाना, देर रात तक पार्टी करना और लोगों से लड़ना सबकुछ कर डालना चाहती है जो उसकी बकेट लिस्ट में है। इस फिल्म के पोस्टर रिलीज होने से पहले ही माधुरी ने प्रमोशन भी शुरू कर दिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم