इस दिल दहला देने वाले घटना के बाद उसकी जो प्रतिक्रिया थी, वह भी हैरान करने वाली थी। वह इतने ज्यादा नशे में थी कि उसे कुछ भी पता नहीं था कि वह क्या करने जा रही है। वह दुनिया के आवागमन के चक्कर से मुक्ति पाना चाहती थी। मुथर्ट ने बताया वह एक ऐसी मानसिक स्थिति में जा पहुंची थी कि उसे पक्का विश्वास हो गया था कि अब दुनिया बहुत जल्दी ही खत्म होने वाली है। अगर वह अपनी आंखें नहीं निकालेगी तो दुनिया खत्म हो जाएगी। यही वजह है कि उसने अपनी आंखें निकालना तय किया।
इसके लिए उसने अपनी बीच वाली अंगुली और अंगूठे की नोक का सहारा लिया था। मुथर्ट ने बताया कि जब वह साउथ कैरोलीना के एंडर्सन में बीए ऑनर्स करने गई तो वहां नशे की शिकार हो गई। वह हाईस्कूल के दिनों में बहुत होशियार थी। अच्छे स्कूल में पढ़ने के शौक और कार खरीदने के लिए पैसे बचाने के फेर में उसकी पढ़ाई पढ़ाई छूट गई। इसके बाद वह पूरी तरह से नशे में डूब गई।
मुथर्ट ने बताया कि वह उसे लगता है कि उसने जब गांजा पिया तो उसके साथ मेथाफेटामाइन या कोकीन मिली हुई थी जिसकी वजह भगवान के बारे में उसे खयाल आ रहे थे। उसको नशा इतना ज्यादा कि उसे लग रहा था कि वह आकाश में बहुत ऊंचे, बहुत ऊंचे सीधे भगवान के पास पहुंच गई है। यदि यहां पहुंचने के बाद वह अपनी आंखें नहीं निकालती तो दुनिया जीवित नहीं बचेगी। इसके बाद उसने अपनी आंखे निकाल डालीं।
आखें निकालने के बाद खून भी बहा होगा लेकिन उसे इसका कुछ पता नहीं चला क्योंकि वह नशे में थी। उसे ज्यादा दर्द भी नहीं हुआ। लेकिन एक चीज का अहसास जरूर हुआ कि उसने आंखे निकालने का जो काम किया वह दुनिया का सबसे कठिन काम था। आंखे निकालने के बाद अब उसकी जिंदगी कैसी है? इसका जवाब देते हुए मुथर्ट ने कहा कि अब वह अंधी हो चुकी है इस बात का उसे कोई अफसोस नहीं है बल्कि उसे अब दुनिया और ज्यादा खूबसूरत लग रही है।

एक टिप्पणी भेजें