ऊँगली दिखाकर बात करना, इस देश में अलग ही होता हैं इसका मतलब!


इंडोनेशियाई लोग बाकी के लोगो से कुछ अलग होते है। ये लोग अपने परिवार के सदस्यो को और करीबी लोगों को अपना सब कुछ मानते है। यहाँ के लोग बड़ो को सम्मान और छोटो को प्यार देते है। यहाँ के लोग दुसरो का बहुत सम्मान करते हैं इसके साथ ही वो लोग शिष्टाचार का खास तौर से ध्यान रखते है। 


आमतौर पर हर जगह किसी व्यक्ति को तर्जनी ऊँगली (इंडेक्स) दिखाना या उसकी तरफ ऊँगली उठाकर बात करना शिष्टाचार के खिलाफ माना जाता है। और खासकर तो इंडोनेशिया में इस ऊँगली को दिखाकर बात करना बहुत गलत माना जाता है। अगर यहाँ पर किसी को भी अन्य व्यक्ति को कुछ समझाना है तो वो ऊँगली की जगह अपने अंगूठे का प्रयोग कर सकता है।


यहाँ के लोग अंगूठे का प्रयोग कर बात करने को उनके शिष्टाचार का महत्वपूर्ण अंग मानते है। यहाँ के लोग एक दूसरे का अनादर ना करके शालीनता से बात करते है। इंडोनेशिया में चाहे कोई व्यक्ति छोटा हो या फिर बड़ा यहाँ सभी को एक-दूसरे को सम्मान देकर बात करना अनिवार्य होता है। यहाँ हर वर्ग के लोगों के लिए शिष्टाचार होना महत्वपूर्ण होता है। वैसे इंडोनेशिया के लोगों से हर देश के लोगों को शिष्टाचार तो जरूर सीखना ही चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم