भारत में शादी काफी लंबी होती है। शादी के रीति-रिवाज काफी लंबे और थकाऊ होते हैं. भारी कपड़ों और गहनों से सजी दुल्हन पूरी तरह थकी हुई होती है। ऐसे में शादी के पूरी विधि-विधान को पूरा करने के बाद पहली रात पति और पत्नी सोकर रात बिताते हैं।
शादी के बाद की पहली रात अक्सर जोड़े बातों में बिता देते हैं। पति और पत्नी की बातों की शुरुआत अक्सर इन बातों से होती है, कि फाइनली हमारी शादी हो ही गई।
शादी के बाद कई जोड़े अपनी पहली रात हनीमून की पैकिंग में ही गुजर देते है। होटल बुकिंग, फ्लाइट टिकट चेकिंग में ये जोड़े पूरी रात बिता देते हैं।
शादी के बाद कई जोड़े अपनी पूरी रात गिफ्ट खोलने में बिता देते हैं।
कई बार को नए शादी-शुदा दंपत्ति की पहली रात शिकयतों में बीत जाती है। दंपत्ति अपने संबंधियों की शिकायतें एक दूसरे को बताने में अपनी पूरी रात बिता देतें है।

إرسال تعليق