क्या आपके नाक से भी निकलता है खून, इन घरेलू नुस्ख़े से तुंरत बंद करें नकसीर


कई बार देखा होगा या फिर आपके साथ ही हुआ होगा कि अचानक आपकी नाक से खून (नकसीर) निकलने लगता है। बचपन में जब हमारी नाक से एक दम से खून निकल आता था तो कहा जाता था कि आपने आयरन वाली चीजें ज्यादा खा ली है। जिसके कारण ऐसा हो रहा है लेकिन यह बिल्कुल भी सच नहीं है। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है। खासतौर पर नाक में खून बहना अधिक गर्मी के कारण या फिर नाक के अंदर खून वाहिनियों पर बवाब की वजह से ये फट जाती है। जिसके कारण खून निकलने लगता है। वहीं अगर गर्मी और सर्दियों में हवा में नमी कम होने कारण हमारी नाक फट जाती है। जो कि एपिसटैक्सिस कहलाता है। इस समस्या में आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। इससे आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है।

प्याज का रस
जी हां इससे आप आसानी से नाक से बहने वाले खून से निजात पा सकते है। इसके लिए प्याज के रस की 1-2 बूंदे नाक में डाल लें या फिर प्याज सूंघने से भी नाक के खून बंद हो जाता है।

गीली मिट्टी
जी हां गीली मिट्टी से भी आप नाक के खून को बंद कर सकते है। पहले उस व्यक्ति को बैठाकर सिर से ठंडा पानी की धार डालें। इसके बाद थोड़ी सी पीली मिट्टी को भिगोकर सुंघाएं। इससे खून आना तुंरत बंद हो जाएगा।

सरसों का तेल
सरसों का तेल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह स्किन बालों को हेल्दी रखने के अलावा आपके नाक से आ रहे खून को भी बंद कर सकता है। अगर आपकी नाक से लगातार खून बह रहा है और वो रुक नहीं रहा है तो कुछ बूंदे गुनगुने सरसों के तेल की नाक में डाल लें और लेटे रहें। कुछ ही देर में आपको आराम मिल जाएगा।

अगर कुछ न मिले
अगर आप ऐसी जगह पर है। जहां पर ये चीजे न मिले जो उस व्यक्ति को लेटा दें और नाक ऊपर रखने को बोलें और मुंह से सांस लेने को बोले। थोड़ी देर में खून आना बंद हो जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم