ये तस्वीर वायरल हो के बाद लोगों ने उन्हें सुपरमॉम कहा है। हॉकी मैच में ब्रेक के दौरान सेराह ड्रेसिंग रूम पहुंची और अपने 8 महीने के बच्चे को दूध पिलाने लगीं। सेराह स्मॉल ने मार्च के आखिर में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। जब वो टूर्नामेंट में पहुंचीं तो उन्हें याद आया कि वो ब्रेस्ट पंप लाना भूल गई हैं। जिसके बाद वो मैच के बीच में ही ड्रेसिंग रूम पहुंची को बच्चे को दूध पिलाया। ये तस्वीर सेराह की मां ने क्लिक की है। जो काफी वायरल हो रही है।
सेराह को ये तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करने में घबराहट हो रही थी। उन्होंने Milky Way Lactation Services से मदद ली और उन्होंने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उनकी पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने सेराह की खूब तारीफ की और उन्हें सुपर मॉम बताया।

إرسال تعليق