इस बाॅलीवुड एक्ट्रैस को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या, सामने आई तस्वीर


पिछले कुछ दिनों से कहा जा रहा है कि भारतीय टीम के आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या मशहूर बाॅलीवुड अभिनेत्री एली अबराम को डेट कर रहे हैं। एली और हार्दिक को कई बार एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। बताया जा रहा था कि एली और हार्दिक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इन दोनों ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। अब खबर के मुताबिक अब हार्दिक का दिल एली पर नहीं बल्कि बाॅलीवुड एक्ट्रैस उर्वशी रौतेला पर आ चुका है।


हार्दिक और उर्वशी की मुलाकात एक जानेमाने बिजनेस की पार्टी के दौरान हुई थी। यहां हार्दिक, उर्वशी के साथ काफी फर्ल्ट करते हुए दिखे थे। बता दें कि उर्वशी ने इस पार्टी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें उनके साथ हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, फोटो शेयर करते हुए उर्वशी ने साथ लिखा है, 'भाई के प्यार जैसा दुनिया में कोई प्यार नहीं है। यश रौतेला मुझे तुम्हारी याद आ रही है।' साथ ही पांड्या को पोस्ट में टैग करते हुए उन्हें आईपीएल के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। बीते दिनों उर्वशी अपनी फिल्म हेट स्टोरी 4 में बोल्ड सीन्स को लेकर चर्चा में थीं और अब हार्दिक के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।


बता दें कि इससे पहले पांड्या का नाम एली अवराम के साथ लिया जा रहा था। दोनों कृणाल पांड्या की रिसेप्शन में भी एक साथ नजर आए थे। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्तो को नहीं स्वीकारा था। एली एयरपार्ट पर पांड्या को सीओफ करने भी आई थीं, जब वह श्रीलंका के टूर पर गए थे। लिहाजा अब वह उर्वशी की ओर अट्रैक्ट हो रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم