शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान की तस्वीर सोशल मीडिया वायरल


बाॅलीवुड एक्टर शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को सुहाना की माँ गौरी खान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।


गौरी ने कैप्शन में लिखा- Having the time of your life in your teens ...❤। सुहाना की तस्वीरों को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। एक यूजर ने लिखा- सो क्यूट, आप बिल्कुल अपने पापा की तरह लगती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सुहाना अपने पापा की कार्बन कापी है।


कुछ दिन पहले सुहाना अपने फ्रैंडस और मम्मी के साथ ताजमहल देखने गई थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी। फोटो में उनके पोज के लिए सुहाना को ट्रोल भी किया गया था। सुहाना अक्सर फिल्म प्रीमियर में या फ्रैंडस के साथ मस्ती करती दिखती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم