खेल विषय पर कई फिल्में आईं, लेकिन इसी क्रम में ‘चक दे इंडिया’ की बात ही कुछ और थी। इस फिल्म में भारत की स्ट्राइकर कोमल चौटाला की भूमिका में दिखीं चित्राशी रावत के अभियन की काफी चर्चा हुई थी। अब चित्राशी अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जा रही हैं।
बता दें कि चित्राशी रावत उत्तराखंड की रहने वाली हैं और फिल्म में उन्होंने एक हरियाणवी लड़की का रोल निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया। हालांकि, चित्राशी असल जिंदगी में अपने फ़िल्मी किरदार से एकदम अलग हैं।
गौरतलब है कि चित्राशी भी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रही हैं। उनके अनुसार, शाहरुख खान की फिल्म का हिस्सा बनने से उन्हें बहुत मदद मिली। वे भी बहुत ही बेहतरीन हॉकी खेलते हैं। बता दें कि चित्राशी कॉमेडी टीवी सीरियल शंकर जय किशन 3 इन वन में नजर आ चुकी हैं।




एक टिप्पणी भेजें