1. खाना खाने के बाद अपनी जूठी थाली को छोड़कर उठ जाना भी अच्छी आदत नहीं है। कहते हैं कि खाना खाने के बाद यदि जूठे बर्तनों को सही स्थान पर रखा जाए तो शनि और चंद्र के दोष दूर होते हैं। साथ ही, लक्ष्मी की प्रसन्नता मिलती हैं।
2. अक्सर लोग नहाने के बाद बाथरूम को गंदा ही छोड़ देते हैं। ऐसा करने से चंद्र के अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
3. आजकल की आधुनिक दिनचर्या को मानने वाले लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं। ऐसा करने से चंद्र ग्रह अशुभ फल देता है।
4. जिन घरों में बिस्तर अव्यवस्थित रहते हैं। वहा राहु का अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। बिस्तर सही न होने से व्यक्ति की दिनचर्या पर भी असर होता है और उसका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।
5. सभी जानते हैं कि नशे की लत व्यक्ति की उम्र कम कर देती है। मादक चीजों का सेवन करने से राहु का विपरीत प्रभाव पड़ता है।
6. यदि कोई व्यक्ति किसी बुजुर्ग का अपमान करता है तो इस कारण उसके घर की बरकत खत्म होती है।
7. अक्सर लोगों के अंदर पान मसाला या गुटखा खाकर यहां-वहां थूकने की आदत होती है। ऐसा करने से न्याय के देवता शनिदेव नाराज होते हैं और शनि ग्रह का विपरीत प्रभाव भी होता है।



إرسال تعليق