जैकलीन के मुँह में कपड़े पकड़कर भाई सलमान खान की तरह नाचती दिखी अर्पिता


बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहन अर्पिता का जन्मदिन दुबई में काफी धूम-धाम से मनाया गया, क्योंकि सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग वहीं कर रहे हैं।

सलमान अपनी फिल्म की पूरी टीम के साथ अहिल का जन्मदिन सेलिब्रेट करने पहुंचे। इसमें कोई दोराये नहीं है कि जितना प्यार आयुष और अर्पिता अपने बेटे से करते हैं, उससे कहीं गुना ज्यादा सलमान अहिल पर मरते हैं। अहिल के जन्मदिन की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी कड़ी में एक वीडियो बहुत ज्यादा शेयर किया जा रहा है, जिसमें अर्पिता खान और जैकलीन फर्नांडिस थिरकते हुए नज़र आ रही हैं।

वीडियो में अर्पिता बिलकुल सलमान खान की तरह 'जुम्मे की रात' गाने पर डांस करते हुए नज़र आ रही हैं। अपने भाई सलमान की तरह ही अर्पिता भी जैकलीन के कपड़ो को मुँह में दबाकर डांस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم