राशिफल: 22 अप्रैल 2018 क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष : किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। व्यापार में व्यावसायिक लाभ होगा। विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होंगे।

वृष : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी। आज के दिन का अधिकांश भाग धन सम्बंधित योजना बनाने में ही बिता देंगे।

मिथुन : आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आपको आज मिलेगी। मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें। व्यवसाय और व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगी।

कर्क : आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी दिन है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo): सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा। मानसिक चिंता हो सकती है। परिजनों और संतानों के साथ मनमुटाव होने की घटना भी बन सकती है।

कन्या : आपका दिन अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ आपका सम्बंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेगा। अधिकारीगण आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी रमणीय स्थल पर छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। मित्रों से लाभ होगा।

तुला : शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है परंतु मध्याह्न के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे।

वृश्चिक : शारीरिक एवं मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो सकते हैं। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपत्ति आ सकती है। अधिकारियों से बनाकर रखें।

धनु : पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे, मध्याह्न के बाद आपके मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है।

मकर : परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान सम्मान मिलने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। मध्याह्न के बाद आप मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक रहें। वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

कुंभ : कला के प्रति आज आपकी विशेष अभिरुची रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में कर्मचारियों का सहयोग आपको मिलेगा।

मीन : विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। पेट में तकलीफ हो सकती है। आज विद्यार्थियों के लिए लाभकारी दिन है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल नहीं है। मान-सम्मान का ध्यान रखें।

Post a Comment

أحدث أقدم