एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इस फोटोशूट में दिखाया अपनी बोल्ड 'अदाओं' का जलवा


सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सीलेब्रिटी अपनी क्रेजी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 1920 और कमांडो फिल्म तो आपको याद ही होगी, अगर नहीं है तो दिमाग पर जरा जोर डालकर देखिए आपके जहन में एक खूबसूरत एक्ट्रेस की छवि बनती दिखाई देगी। अगर अब भी आप नहीं समझे तो हम आपको बता देते हैं कि यहां एक्ट्रेस अदा शर्मा के बारे में जिक्र किया जा रहा है।


बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। अदा ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है जिसमें वो बिकिनी में नज़र आ रही हैं।


इन्हीं तस्वीरों की वजह से अदा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अदा ने ये फोटोशूट The Man मैगजीन के लिए कराया है।


इस मैगजीन के अप्रैल के संस्करण में ये अभिनेत्री नज़र आएंगी।इन तस्वीरों को अदा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


बता दें कि अदा शर्मा फिल्म '1920', 'हंसी तो फंसी' और 'कमांडो 2' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने