गंभीर रोग यदि मैडीकल उपचार से भी ठीक नहीं हो रहा तो देसी घी में भीगे दो लौंग, एक बताशा, मिश्री, एक पान का पत्ता होलिका दहन में अर्पित करें। दाएं हाथ में 4 गोमती चक्र ले के रोग मुक्ति की प्रार्थना करें। गोमती चक्र रोगी की पलंग के चारों पायों में चांदी की तार से बांध दें।
बच्चे को किसी की नजर लग गई है तो देसी घी में भीगे पांच लौंग, एक बताशा, एक पान का पत्ता होलिका दहन में अर्पित करें। करें। दूसरे दिन वहां की राख ला के ताबीज में भर के बच्चे को पहनाएं।
यदि आपके घर को बुरी नजर लग गई है उसे उतारने के लिए देसी घी में भीगे दो लौंग, एक बताशा, मिश्री, एक पान का पत्ता होलिका दहन में अर्पित करें। दूसरे दिन वहां की राख ला कर लाल कपड़े में बांध के घर में रखें।
घर में अच्छे दिन लाने के लिए थोड़ी सी होली की राख घर लाएं उसमें राई और खड़ा नमक मिलाकर छुपाकर रख दें।

إرسال تعليق