अपने पार्टनर से ज्यादा खूबसूरत महिलाएं नहीं करती डाइटिंग, जानिए वजह!


वैसे तो आजकल लड़का हो या लड़की खुद को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए सभी लोग कोई न कोई तरीका अपनाकर डाइटिंग करते हैं। चाहे वह हेल्दी हो या अनहेल्दी डाइटिंग करने करना नहीं छोड़ते। लेकिन सवाल ये है कि ऐसा क्या हर कोई करता है? कई महिलाएं या लड़कियां मोटी होने के बावजूद अनहेल्दी फूड खाना नहीं छोड़ती हैं। ऐसा क्यों होता है? हाल के एक रिसर्च से ये पता चला है कि अपने हैंडसम हज़्बैंड के सामने अच्छी दिखने के लिए महिलाएं डाइटिंग करती हैं, लेकिन जो अपने पार्टनर से ज्यादा खूबसूरत होती हैं वह इन सब चक्करों में नहीं पड़ती हैं।


किसी महिला की डाइटिंग करने और शरीर को स्लिम बनाने की इच्छा उसके रोमांटिक साथी की ‘आकर्षकता’ पर निर्भर करती है। यह बात एक शोध में सामने आई है। शोध में पाया गया कि जिन महिलाओं को कम आर्कषक आंका गया, मगर उनके पति या साथी उनसे ज्यादा आर्कषक थे, वे महिलाएं खुद को ज्यादा आर्कषक बनाने के लिए डाइटिंग करती थीं या पतली होने के लिए विभिन्न उपाय करती थीं।


इसके विपरीत, जो महिलाएं अपने पति या साथी से ज्यादा आकर्षक थीं, उनमें डाइटिंग करने या पतली होने की इच्छा नहीं देखी गई। जहां तक पुरुषों का सवाल है, उनकी साथी या पत्नी आर्कषक हो या ना हो, इससे उनके डाइटिंग करने या खाने-पीने की इच्छा पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। शोध की रिपोर्ट पत्रिका ‘बॉडी इमे’ में प्रकाशित हुई है। शोध में लगी टीम ने डलास क्षेत्र के 20 से 30 साल की उम्र के बीच के 113 नवविवाहित जोड़ों का अध्ययन किया था।

Post a Comment

أحدث أقدم