पिया बाजपेई अक्सर अपने गृह जनपद इटावा आकर अपनी पुरानी यादों को साझा करती हैं। इन दिनों पिया तमिल फिल्म ‘अभियुम अनुवुम’ में काम कर रही हैं और अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं।
आपको बता दे अभिनय के शौक के चलते पिया ने कई बार मुंबई मे आॅडिशन दिया। काफी प्रयास के बाद उन्हे पहली बार प्रियदर्शन के साथ एक विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। इसी के साथ प्रियदर्शन के साथ पहली फिल्म भी मिल गई।
पिया ने अभी तक 100 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया है। पिया ने महानायक अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी विज्ञापनों में काम किया है। पिया बॉलीवुड में ‘लाल रंग’ और ‘मिर्जा जूलियट’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इन फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया था।
पिया बाजपेई ने ‘द वर्जिन’ बोल्ड शॉर्ट फिल्म से दर्शकों को हैरान कर दिया था। कम उम्र में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक अपनी जानदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली पिया ने एक्टर दर्शन कुमार के साथ ‘मिर्जा जूलियट’ फिल्म के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर अपने डायलॉग्स से बड़ा धमाल मचा दिया था।





إرسال تعليق