कई लोग सफेद बाल उखाड़ने से इसलिए डरते हैं क्योंकि उन्हें ये लगता है कि एक सफेद बाल उखाड़ने पर वैसे तीन चार हो जाएंगे। जबकि ये एक मिथक से ज्यादा कुछ नहीं है। एक फॉलिकल के साथ कुछ होने पर, उसके पास के दूसरे फॉलिकल पर असर नहीं पड़ता. एक सफेद बाल निकालने से और ज्यादा सफेद बाल नहीं होते।
हालांकि ये कहा जाता है कि ये अच्छी आदत नहीं है क्योंकि बाल जड़ से उखाड़ने में कई बार आप त्वचा से नीचे फॉलिकल को नुकसान पहुंचा देते हैं जिससे आगे बाल उगने में समस्या होती है। इसलिए ऐसे बालों को उखाड़ने से बेहतर है कि आप उन्हें कलर कर लें, या फिर ऐसे ही छोड़ दें।

إرسال تعليق