अभिजीत सिंह वंसिया नाम के इस स्टूडेंट के दोस्तों से पूछताछ के बाद इस बात का खुसाला हुआ। उनका कहना है कि अभिजीत पढ़ाई में बहुत अच्छा था और हमेशा खुश रहता था। उसकी लाइफ में ऐसी कोई टेंशन नहीं थी जिसकी वजह से उसे सुसाइड करना पड़े।
हालांकि, उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि हॉस्टल में रहने वाले कई सारे स्टूडेंट ऑनलाइन सूइसाइड गेम्स खेलने के आदी हो गए हैं। एक स्टूडेंट ने गेम का नाम '30 वेस ऑफ सूइसाइड' बताया है।
पुलिस को जांच में ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जो अभिजीत की मौत की वजह का खुलासा करे। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला लेकिन पुलिस को शक है कि हो सकता है कि अभिजीत भी इसी गेम का आदि हो गया हो जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी।
पुलिस के अनुसार, ब्लू वेल या इस तरह के अन्य गेम की वजह से युवा आत्महत्या की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, इस मामले में ऐसा ही हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सूइसाइड के कारणों के बारे में पता कर रही है। इससे पहले कई बच्चे ब्लू वेल गेम की वजह से सुसाइड कर चुके हैं।

إرسال تعليق