1. अक्सर लड़कों के साथ इस कहावत को जोड़ा जाता है कि 'मर्द को दर्द नहीं होता' लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता। लड़के भी उतने ही इमोशनल होते हैं जितनी की लड़कियां। हालांकि ये बात पुरुष कभी स्वीकार नहीं करते हैं।
2. खाना बनाने को लेकर हमारे समाज में एक धारणा है कि यह काम सिर्फ महिलाओं का है जबकि ऐसा नहीं है। कई पुरुष ऐसे होते हैं जिन्हें खाना बनाना बेहद पसंद होता है और वह किचन में अपने पार्टनर की मदद भी करते हैं। लेकिन कई बार दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने वो ऐसा करने से बचते हैं। उन्हें लगता है कि उनका ऐसा करना समाज में उनकी इमेज खराब कर सकता है।
3. अगर आपका पार्टनर कभी अपने पति या बॉयफ्रेंड के सामने अपने किसी मेल फ्रेंड की तारीफ बार-बार करती है तो उन्हें बुरा लगता है। उन्हें लगता है कि उसका पार्टनर उसकी तुलना अपने दोस्त से कर रहा है। अपनी इस तुलना से हर पुरुष को जलन होती है। हालांकि इसे मानने से वो हमेशा ही इंकार करते हैं।

إرسال تعليق