ऐम्बिशस नाम की वेबसाइट ने यह सर्विस खासतौर पर एक्ट्रेस के चाहने वालों के लिए डिजाइन की है। कंपनी का कहना है कि इस सुविधा के जरिए लोगों को मौका मिलेगा कि वह एक्ट्रेस से शादी करने का अपना सपना पूरा करें। हालांकि, हर शादी के लिए सारा ओई 350 हजार येन यानी करीब 2.12 लाख रुपए बतौर फीस लेंगी। शादी की तैयारियों के लिए दूल्हे को तीन हफ्ते का वक्त मिलेगा।
वह एक्ट्रेस के साथ मिलकर अपनी शादी प्लान कर सकेगा। दूल्हों को शादी के लिए कपड़े भी किराए पर मिलेंगे। मेकअप और हेयरस्टाइलिंग की भी सुविधा दी जाएगी। इवेंट में फोटोग्राफर भी बुलाया जाएगा और याद के तौर पर लड़कों को छह तस्वीरें भी रखने को मिलेंगी।



إرسال تعليق