क्या आप जानते हैं रात में योगा करना ठीक है?


आप सुबह जल्दी उठ नहीं पाते और आपको दोपहर में योग के लिए वक़्त नहीं मिल पाता, इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी ज़िंदगी से योग को पूरी तरह से निकाल देना चाहिए। अच्छी खबर यह है कि आप योग को अपने कार्यक्रम में दिन के किसी भी समय फिट कर सकते हैं। रात में योग का अभ्यास करने में कोई बुराई नहीं है। अगर आप किसी कॉरपोरेट कंपनी में काम कर रहे हैं, तो आप रात में देर से योग का अभ्यास कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास एकमात्र यही विकल्प हो सकता है। हालांकि, योग एक्सपर्ट के अनुसार, रात में देर से योगाभ्यास करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.....

- भोजन के बाद आपको कम से कम 2-3 घंटे योगासनों का अभ्यास नहीं करना चाहिए। आप अपने काम व के बाद थोड़े फल खा सकते हैं और अगर आप 9 बजे अभ्यास करना चाहते हैं, तो आपको खाना 6.30 बजे तक खा सकते हैं।

- रात में कुछ ऐसे योगासनों का अभ्यास करना अच्छा हो सकता है, जिनसे आपको ऊर्जा और शांति मिलती है। कुछ योगासन शांत और सशक्त होते हैं और शाम या रात में उनका अभ्यास सबसे अच्छे तरीके से किया जा सकता है। आगे की ओर झुकने की कोशिश करें जैसे पश्चिमोत्तासन या आगे झुकने वाली मुद्राओं का अभ्यास करें। घुमावदार या झुकनेवाले आसनों के अभ्यास से आपको तनाव से राहत पाने और डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलेगी।

- आपको यह भी कोशिश करनी चाहिए कि आप योग निद्रा के साथ अपने योग अभ्यास को समाप्त करें। योग निद्रा आपके अभ्यास और आपके दिन के बीच एक शांतिपूर्ण कड़ी बनेगा।

- अपने योगाभ्यास के बाद आपको एक घंटे इंतज़ार करने के बाद ही सोने जाना चाहिए।

- अगर आपके पीरियड्स चल रहे हैं तो पहले 2 दिनों में देर रात योगाभ्यास ना करें। इसके अलावा, अगर आप गर्भवती हैं तो देर रात योग करना ठीक नहीं हो सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم