'बाहुबलीः द बिगनिंग' एक्ट्रेस ने किया ऐसा बैले डांस, वायरल हुआ वीडियो


एक्ट्रेस नोरा फतेही 'बाहुबलीः द बिगनिंग' में आइटम सॉन्ग कर छा चुकी है और बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। नोरा सोशल मीडिया पर अपने वीडियो डालकर सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं रहती है। उनका वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो जाता है। नोरा एक बार फिर से अपने एक डांस को लेकर इंटरनेट पर छा गई है। इस बार वह अपने बैले डांस मूव्स के कारण चर्चा में हैं।


नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बैले डांस करती हुई नजर आ रही हैं जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। इस वीडियो को पांच दिन में 5,12,402 लोगों ने देख लिया है।


नोरा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, बेंगलुरु में 'मिस इं‍डिया फेमिना दीवा' अवॉर्ड के दौरान मेरा सोलो डांस परफॉर्मेंस बिना किसी तैयारी के था। मैं सिर्फ म्यूजिक को फील कर रही थी।

Post a Comment

أحدث أقدم