ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने भी इस खबर की एक ट्वीट कर पुष्टि की है। श्रेया अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर काफी संजीदा हैं और उसे लेकर कभी बात नहीं करती हैं। ऐसे में अपनी शादी में उन्होंने सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को ही बुलाया। एक सूत्र के हवाले से खबर दी है कि सिर्फ मनोज बाजपेयी और शबाना ही यहां नजर आए, तो श्रेया के पड़ोस में रहते हैं।' श्रेया और एंड्री की यह शादी पूरे हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। बताया जा रहा है कि श्रेया और आंद्रेई ने हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। श्रेया यहां गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई नजर आईं।
बताया जा रहा है कि श्रेया को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा करना पसंद नहीं। इसलिए तो सालों से आंद्रेई कोसचीव को डेट करने के बाद भी श्रेया ने हमेशा इस बात का ख्याल रखा कि वो उनके साथ पब्लिकली नजर न आएं। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने आंद्रेई के साथ कभी भी फोटो शेयर नहीं की है।



إرسال تعليق