दुनिया के इस देश में पहली बार अप्रैल में मनाया जाएगा समोसा वीक


भारत का समोसा भारत के लोगों के लिए आम बात है पर अब ये भारत में ही नहीं बल्कि ब्रिटेन के लिए एक अनोखी डिश बन गई है। समोसों का नाम आते ही लोगों के मूंह में पानी आ जाता है। ऐसे में अब ब्रिटेन ने समोसे की पॉपुलरिटी को देखते हुए पहला समोसा वीक शुरू होने वाला है।


बता दें, ब्रिटेन के 6 शहरों में अगले महीने पहले ‘नेशनल समोसा वीक’ का आयोजन होना है, जिसमें हिस्सा लेने वाले लोग इस लोकप्रिय भारतीय स्नैक को बनाएंगे, बेचेंगे और खाएंगे। इससे जितना भी पैसा कमाया जाएगा वो सारा पैसा चैरिटी को दिया जाएगा। इस समारोह का आयोजन 9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक होगा।


अब आप सोच रहे होंगे कि इसका आइडिया किसी के कैसे मन में आया होगा ये पहले किस इंसान के मन में आया होगा तो हम बता दें, ये आइडिया एक पत्रकार रोमेल गुलजार के मन में आया था। उनका मानना है कि इस तिकोने स्नैक की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और ये ब्रिटेन में रहने वाले विभिन्न समुदायों के बीच एकता का माध्यम बन सकता है।


अगर हम समोसे के इतिहास में जाए कि समोसा भारत कैसे आया तो आपको जानकारी के लिए बता दें समोसे का इतिहास ईरान से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि समोसा ईरान से ताल्लुक रखता है। असल में, समोसा फारसी भाषा के 'संबोसाग' से निकला शब्द है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि गजनवी साम्राज्य के शाही दरबार में एक 'नमकीन पेस्ट्री' पेश की जाती थी, जिसमें कीमा, मीट और सूखा मेवा भरा जाता था।

Post a Comment

أحدث أقدم