रोज लिप बाम खुशबु बनाने के लिए लिप बाम में कई तरह के केमिकल इस्तेमाल किये जाते है। कुछ लड़कियां तो बिना क़्वालिटी देखे ही सिर्फ अच्छी खुशबु के लिए ही लिप बाम का चुनाव कर लेती है। जो होंठो के लिए सही नहीं है।
लिप बाम अगर मेंथॉल युक्त हो तो ऐसे में होंठ फटने की आशंका बढ़ जाती है। लिप बाम को लगातार लगाने से कभी-कभी ऐसा हो जाता है की होंठो के आस-पास किनारो में छोटे-छोटे दाने हो जाते है।
लिप बाम में केमिकल फ्रेग्नेंस का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से धीरे धीरे होंठ ख़राब होने लगते है। लिप बाम का रोजाना इस्तेमाल करने से होंठ फटने की समस्या भी हो सकती है।

إرسال تعليق