हमारे शरीर पर तिलों का बड़ा महत्व बताया गया है। जैसे लाल तिल शरीर पर शुभ और फलदायक होता है, वहीं काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। महिलाओं के शरीर के बाएं तरफ तिल होना शुभ माना गया है। इनमे से कुछ तिल धन के संकेत तो कुछ परेशानी के संकेत होते हैं।महिलाओं के शरीर के 10 स्थान ऐसे हैं, जहां तिल होने का साफ मतलब है कि उन्हें धन की कभी कमी नहीं होगी.....
1. माथे पर तिल :- महिलाओं के माथे के दाहिनी ओर तिल का होना धन की तरफ इशारा करता है. ऐसी महिलाएं किसी राजा की रानी बनती है।
2. पीठ पर तिल :- महिलाओं के पीठ पर मौजूद तिल धनवान होने की तरफ इशारा करता है. ऐसी महिलाओं को कभी धन की कमी नहीं होती।
3. पैर के अंगूठे पर तिल :- जिस महिला के पैर के अंगूठे में तिल होता है उसे समाज में मान सम्मान और प्रतिष्टा मिलती है।
4. नाक के दाहिने हिस्से पर तिल :- महिलाएं जिनकी नाक के दाहिने हिस्से पर तिल होता है वह जीवन में सुख, धन सम्पत्ति का सुख भोगती है।
5. तर्जनी उंगली पर तिल :- जिस महिला की तर्जनी उंगली पर तिल होता है वह धनवान होती हैं।
6. नाभी पर तिल :- जिस महिला की नाभि के थोड़ा नीचे तिल होता है उसे पैसों की कमी कभी नहीं रहती है. ऐसी महिलाएं काफी आकर्षक भी होती हैं।
7. भौंह के मध्य में तिल :- महिला के भौंह के मध्य में खाली स्थान के बीच में तिल का होना बहुत ही शुभ माना गया है. यह दांपत्य जीवन के अलावा धन धान्य के लिए भी काफी शुभ होता है।
8. कान पर तिल :- कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है।
9. जांघ पर तिल :- ऐसी महिलाएं जिनके जांघ पर तिल होता है वह नौकर-चाकर और पति का पूर्ण सुख प्राप्त करती हैं।
10. पांव पर तिल :- ऐसी महिलाएं जिनके पांव पर तिल होता है वह विदेश यात्रा करती हैं।
11. होंठ के ऊपर तिल :- अगर होंठ पर तिल है, तो समझ लीजिए कि आपके अंदर काम भावना का समुद्र है। ऊपर के होंठ पर कामदेव का वास माना जाता है। इस स्थान पर तिल का होना भी कामुकता की पहचान है।

إرسال تعليق