होठों की खूबसूरती में चार-चाँद लगाती वाली लिपस्टिक ले सकती है आपकी जान!


लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं अब हो जाएं सावधान , क्योंकि लिपस्टिक ले सकती है आपकी जान ! जी हाँ , वैसे तो हर महिला खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के फैशन टिप्स को अपनाती है। आजकल खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बहुत से ऐसे प्रोडक्ट्स आ गए है जो महिला को एक अलग ही पहचान दे सकती है।


चेहरे की खूबसूरती की बात करें तो इसकी सुंदरता में निखार लाने के लिए लिपस्टिक अहम रोल निभाती हैं। लिपस्टिक इनके होठों की खूबसूरती में चार-चाँद लगाती हैं। लेकिन ज़रा रुकिए और हो जाइए सावधान क्योंकि यह लिपस्टिक ले सकती है आपकी जान। आपको बता दे कि एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि लिपस्टिक लगाना सेहत के लिए खतरनाक है। इसके प्रयोग दिमाग पर असर पर पड़ता है।


एक अमेरिका पत्रिका द्वारा कराए गए इस अध्ययन में 22 लिपस्टिक ब्रांडों को शामिल किया था। इनमें 55 प्रतिशत लिपस्टिकों में जहरीले तत्व की निहित मात्रा पाई गई। अंडरराइटर्स प्रयोगशाला में की गई जांच में 12 लिपस्टिक उत्पादों में सीसा पाया गया।


लिपस्टिक में सीसा का उच्चतम स्तर पाया गया। बोस्टन सीसा विषाक्तता रोकथाम कार्यक्रम के चिकित्सा निर्देशक डॉक्टर्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीसे की कम मात्रा के संपर्क में आने से भी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं। सीसे की कम मात्रा भी आपके दिमाग, आपके व्यवहार और सीखने की क्षमता पर प्रभाव डाल सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم