मॉर्निंग एक्सरसाइज करने के फायदे:
1. नियमित्ताः सुबह के समय एक्सरसाइज करने से आपका रूटीन बना रहता है। क्योंकि सुबह के समय आप खाली रहते हैं और कोई जरूरी काम भी नहीं होता है, जिससे रूटीन के टूटने का खतरा नहीं रहता है।
2. कम भीड़ः सुबह के समय वर्कआउट या रनिंग करना काफी सुविधाजनक होता है, क्योंकि जिम में या बाहर ज्यादा लोग और क्राउड नहीं होता है। जिससे आपको पर्याप्त समय और जगह मिलती है और एक्सरसाइज ज्यादा असरदार बनती है।
3. वजन कम होनाः सुबह-सुबह हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट तेज होता है, जिससे वर्कआउट करने के बाद आपका मेटाबॉलिज्म और तेज हो जाता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटती है।
4. नींदः सुबह के समय एक्सरसाइज करने के लिए आपको जल्दी उठना पड़ता है, जिसकी वजह से रात को आसानी से जल्दी नींद आ जाती है। सेहतमंद और पतला रहने के लिए आपको रोजाना 7-8 घंटों की नींद लेना बहुत जरूरी है। कुछ रिसर्च में दावा किया गया है कि, पर्याप्त नींद लेने से आपको जंक फूड और अपोषित खाने की ललक कम होती है।
इवनिंग एक्सरसाइज करने के फायदेः
1. शारीरिक ताकतः इवनिंग एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हुए आपके पास पर्याप्त समय और शारीरिक ताकत होती है, जिस वजह से आप वर्कआउट में ज्यादा मेहनत कर पाते हैं। वर्कआउट में ज्यादा मेहनत करने से मसल्स विकसित होती हैं और शारीरिक ताकत बढ़ती है।
2. कम तनावः वर्कआउट करने से दीमाग में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर कम होता है, जिससे आप ज्यादा रिलैक्स होते हैं और अच्छी नींद आती है।
3. कामकाजी लोगों के लिए आसानीः जिन लोगों को अपने काम-काज की वजह से सुबह समय नहीं मिलता है, उनके लिए इवनिंग वर्कआउट काफी अच्छा विकल्प है। वह ऑफिस से सीधा जिम जाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं।



إرسال تعليق