इन दोनों की लव स्टोरी उन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही थीं, इनकी लव स्टोरी के बीच बस एक ही समस्या थी और वो यह थी कि मिथुन पहले से ही शादीशुदा थे। वह अपनी पत्नी को किसी भी हालत में अपने से दूर नहीं करना चाहते थे। दूसरी तरफ मिथुन के काफी करीबी माने जाने वाले बोनी कपूर भी मन ही मन श्रीदेवी से प्यार करने लगे थे, लेकिन मिथुन की वजह से वह अपने दिल की बात श्रीदेवी को नहीं बता पा रहे थे।
बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताया था कि 1985-86 में जब मिस्टर इंडिया फिल्म के लिए वह श्रीदेवी से मिलने गए थे तो उनकी मां ने फिल्म के लिए 10 लाख की डिमांड रखी जो कि उस समय में बहुत ज्यादा थे। लेकिन श्रीदेवी को इंप्रेस करने के लिए बोनी कपूर ने 10 की जगह 11 लाख रुपए दे दिए थे।
श्रीदेवी के प्रति बोनी कपूर की इतनी मेहरबानी मिथुन चक्रवर्ती को खटकने लगा था। यही वजह थी की एक बार मिथुन ने श्रीदेवी से बोनी को राखी भी बंधवा दिया था। 1984 में बोनी कपूर ने अपने घरवालों की मर्ज़ी से मोना से शादी कर ली थी। बताया जाता है की मिथुन और श्रीदेवी ने भी मंदिर में चुपके से शादी कर ली थी। जब इस बात की खबर मिथुन की पत्नी योगिता को हुई तो उसने सुसाइड करने की कोशिश की।
मिथुन इस बात से बेहद डर गए थे, जिसके बाद उन्होंने श्रीदेवी से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए। ऐसे में श्रीदेवी पूरी तरह से टूट गई और अपना दर्द बोनी कपूर के साथ शेयर करने लगी। धीरे-धीरे श्रीदेवी बोनी से प्यार करने लगी। 1996 में बोनी ने अपनी पत्नी मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी कर ली।



إرسال تعليق