श्रीदेवी दो सुपरहिट फिल्मों में सेकेंड च्वाइस थीं, जानिए श्रीदेवी से जुड़े 10 फैक्‍ट्स!

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन दुबई में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गया। वह 54 साल की थीं। उनके निधन की खबर आते ही पूरा बॉलीवुड सदमें में आ गया है। श्रीदेवी बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुकी हैं। वह कभी अपनी एक्टिंग से दर्शकों को हंसाती थीं तो कभी रुलाती थीं। उन्होंने चांदनी, नगीना, मिस्टर इंडिया, लम्हें, मॉम, इंग्लिश विंग्लिश जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।


1. श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त,1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। उनके पिता का नाम अय्यपन और मां का नाम राजेश्वरी था। उनके पिता एक वकील थे।


2. श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में तमिल फिल्म से की थी।


3. श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा में साल 1979 में फिल्म 'सोलवां सावन' से कदम रखा था। उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म हिम्मतवाला से मिली।


4. साल 1983 में श्रीदेवी फिल्म 'सदमा' में नजर आईं। वह इस फिल्म में एक्टर कमल हासन के साथ दिखीं। इस फिल्म को उनकी बहेतरीन फिल्मों में माना जाता है।


5. श्रीदेवी ने जब अपने करियर की शुरुआत की तब वह हिंदी नहीं बोल पाती थीं। उनकी ज्यादातर फिल्मों की डब्बिंग एक्ट्रेस नाज किया करती थीं। वहीं रेखा ने साल 1986 में आई फिल्म आखिरी रास्ता में श्रीदेवी के लिए वाइस ओवर किया था। उन्होंने फिल्म चांदनी से अपनी आवाज में डबिंग शुरू की।


6. श्रीदेवी अपनी दो हिट फिल्मों में निर्देशक की सेकेंड च्वाइस थीं। फिल्म नगीना पहले जया पर्दा को ऑफर हुई थी। वहीं फिल्म चांदनी पहले रेखा को दी गई थी। इनके इनकार के बाद यह फिल्में श्रीदेवी की झोली में आईं।


7. श्रीदेवी एक्टिंग के अलावा फिल्मों में गाना भी गा चुकी हैं। वह फिल्म सदमा और चांदनी के गाने में भी अपनी आवाज दे चुकी हैं।


8. श्रीदेवी ने अपनी फिल्म चालबाज के गाने ना जाने कहां से आई है को 103 डिग्री बुखार में शूट किया।


9. श्रीदेवी ने अपने फिल्मी सफर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। इनमें 63 हिंदी, 62 तेलुगू, 58 तमिल और 21 मलयालम फिल्में शामिल हैं।


10. बॉलीवुड में श्रीदेवी की छवि एक चुलबुली एक्ट्रेस के रूप में थी। श्रीदेवी बड़े पर्दे पर आखिरी बार 2017 में फिल्म मॉम में नजर आईं थीं।

Post a Comment

أحدث أقدم