चंद्र ग्रहण की बिखरती रोशनी में रिया सेन ने कराया खास फोटोशूट


31 जनवरी को चंद्र ग्रहण था इस मौके पर रिया सेन ने खास फोटोशूट कराया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिया ने लिखा है 'Happy eclipse everyone!'. एक्ट्रेस रिया सेन ने बार फ‍िर HOT अवतार द‍िखाया है।


बता दें कि रिया जल्द ही एकता कपूर की वेब सीरिज 'रागिनी एमएमएस 2.2' में नजर आएंगी। बड़े पर्दे पर आखिरी बार इन्हें डायरेक्टर अग्निदेव चटर्जी की बंगाली फिल्म 'डार्क चॉकलेट' में देखा गया था। यह फिल्म शीना बोरा मर्डर केस पर बेस्ड थी।


रिया सेन एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया ने साल 2001 में आई फिल्‍म 'स्टाइल' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और उन्होंने बॉलीवुड में अब तक तकरीबन 30 फिल्मों में काम किया है। रिया के साथ जुड़े विवादों की फेहरिस्त में उनके एमएमएस से जुड़ी खबरों से लेकर रेव पार्टी तक के किस्से शामिल हैं।


या अपने प्रेम प्रसंगों के कारण भी चर्चा में रहीं। अक्षय खन्ना से लेकर सलमान रुश्दी तक का नाम उनके साथ जुड़ा। सलमान रुश्दी की उम्र उनसे ठीक दोगुनी है। हालांकि कभी भी कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया।

Post a Comment

और नया पुराने