रसोई घर की ये गलतियां महिलाओं पर पड़ सकती हैं भारी


वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई को घर का सबसे महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। घर में कई बीमारियों और परेशानियों का कारण किचन से जुड़े वास्तुदोष हो सकते हैं। आप किस दिशा में मुंह करके खाना बनाते हैं, किस दिशा में मुंह करके खाना खाते हैं इन सब बातों का वास्तु के अनुसार बहुत असर पड़ता है। अगर गलत दिशा में मुंह रखकर खाना बनाया जाता है तो भी घर में अशांति, झगड़े, धन हानि और बीमारियां बढ़ने लगती हैं। इन सबका सबसे बुरा प्रभाव घर की महिलाओं पर पड़ता है। जिससे घर में विवाद और तनाव बढ़ने लगता है....

1. उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से बिजनैस में लगातार नुक्सान हो सकता है। साथ ही धन-संपत्ति की हानि हो सकती है।

2. दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह कर खाना पकाने से घर की सुख-शांति भंग होती है। घर में लड़ाई-झगड़ों की संभावना बढ़ने लगती है।

3. पश्चिम-दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर के सदस्यों को त्वचा और हड्डी के रोग होने का डर रहता है।

4. दक्षिण दिशा का ओर मुंह करके खाना बनाने से घर की महिलाओं को कई तरह के रोगों से जूझना पड़ सकता है।

5. घर-परिवार में सुख-शांति हेतु पूर्व दिशा की ओर खाना बनाना सबसे अच्छा माना जाता है।

6. वास्तु के अनुसार अगर खिड़की पूर्व दिशा की ओर हो तो ये बहुत घर के सदस्यों के लिए शुभ रहता है।

Post a Comment

और नया पुराने