1. बेशक कभी-कभार अकेले में टोक देना ठीक है लेकिन लगातार बिना किसी बड़ी वजह ऐसा करने से रिश्ते खराब हो सकते हैं। कोई नहीं चाहता कि उसकी कमी हर समय सामने आए। अगली बार जब कभी आप पार्टनर को टोकने चलें तो खुद को रोक लीजिएगा। बताना ही है तो कुछ दिन बाद उस बात को सही करके बता दें।
2. शादी में कोई एक रिश्ता दूसरे से बड़ा नहीं होता। अपने परिवार को महत्व देना और पार्टनर के परिवार को हल्के में लेना गलत है। दोनों ही परिवारों को महत्व और समय दें ताकि रिश्ता और मजबूत हो सके।
3. अपने काम के लिए अपने पार्टनर को आराम करते से उठा देना, दोनों में से किसी भी पार्टनर के लिए अच्छा नहीं। आप लोग सिर्फ खुशी के साथी ही नहीं बल्कि हर चीज में बराबर की हिस्सेदारी है, घरेलू कामों में भी।
4. अगर आप हर वक्त शिकायत करते या हर बात में कमी निकालते हैं तो इससे न सिर्फ आपका रिश्ता खराब होगा बल्कि आपकी हेल्थ के लिए भी यह ठीक नहीं। समस्याओं के बारे में बात करना ठीक है लेकिन अगर आप सिर्फ अपनी समस्याओं पर ही फोकस करते हैं और बाकी चीजें इग्नोर करते रहते हैं तो समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
5. टीम की तरह शादी में भी जरूरी है कि हर चीज अपने साथी के साथ शेयर की जाए। पैसे का साथ भी ऐसा है। आप सिर्फ अपने लिए ही नहीं कमाते। बेकार की चीजों में पैसे बर्बाद करना इतना कि आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े, इससे आपकी शादी में बड़ी समस्या आ सकती है।

إرسال تعليق