1. अगर आपको परेशानी में देखकर वे भी उदास हो जाते हैं और आपका मूड ठीक करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं तो उनसे बेहतर पार्टनर आपको शायद कोई और ना मिले। ऐसे लोग शादी के लिए परफेक्ट होते हैं।
2. अक्सर लोग ऐसे रिश्ते से खुश होते हैं जहां सेलिब्रेशन के नाम पर अधिक पैसा खर्च करके सामने वाले को प्यार जताया जाता है। यह सब कुछ समय के बाद महज फॉर्मेलिटी का रूप ले लेता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर चीजों की बजाय आपके चेहरे की एक मुस्कान को अधिक अहमियत देता है, तो ऐसे पार्टनर से जरूर शादी कर लें।
3. अगर आपका पार्टनर आपको प्यार के साथ-साथ दोस्तों और जानकारों के बीच पूरा सम्मान भी देता है तो वह आपको दिल से चाहता है। ऐसे लोग कभी भी अपने पार्टनर को धोखा देने वाले नहीं होते हैं।
4. किसी भी प्रेम संबंध में पार्टनर का पॉजेसिव होना आम बात है लेकिन यही जब हद से ज्यादा बढ़ जाए तो घुटन बन जाता है। अगर आपका पार्टनर आपको प्यार के साथ भरपूर स्पवे भी देता है तो इसका मतलब वह रिश्ते की गहराई को समझता है। ऐसे लोग सर्वश्रेष्ठ पार्टनर बनते हैं।
5. यदि आपका पार्टनर आपसे हर छोटी-बड़ी बात शेयर करता है, घर से लेकर ऑफिस या दोस्तों तक की बातें बताता है, तो यह इस बात का संकेत है कि वह आपको लेकर सीरियस है।

إرسال تعليق