चेहरे की सुंदरता
खीरे का रस निकालकर प्रतिदिन चेहरे पर लगाने से चेहरे की झुर्रियां मिटती है और चेहरा सुन्दर बनता है। कई ब्यूटीपार्लर में महिलाएं इस नुस्खे को आज़माती है।
घुटनों का दर्द
पुरुष के मुकाबले महिलाओं के घुटनों में दर्द या तकलीफ ज्यादा रहती है, घुटनों में दर्द होने पर भोजन के साथ खीरे का सलाद बनाकर खाना चाहिए। इससे घुटनों का दर्द ठीक होता है। यदि सलाद में एक लहसुन का टुकड़ा भी ले तो ज्यादा लाभकारी होता है। महिलाएं अक्सर ये घरेलू उपचार करती रहती है।
आंखों के चारों और कालापन दूर करता है
खीरे के रस में रूई को भिगोकर पलकों और आंखों के आस-पास कुछ देर तक रखें और फिर साफ कर लें। इसका प्रयोग करने से 2 से 3 सप्ताह में ही आंखों के नीचे व आस-पास के काला घेरा दूर होता। इसको महिलाएं बखूबी जानती है चेहरे पर झांईयां खीरे के 4 फाकों को पीसकर उनका रस निकाल लें और फिर उसमें आधा चम्मच नींबू का रस व आधा चम्मच गुलाबजल मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की झाईया दूर होती है और तैलीय त्वचा में चमक आती है। महिलाएं अक्सर ये उपचार अपनाती रहती है, और उन्हें इसका फायदा भी होता है।

إرسال تعليق