इस बार होली मार्च के प्रारंभ में आ रही है तो होली के दिन हनुमान जी को अगर आप चोला चढ़ाते हैं तो ऐसा करने से आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे क्योंकि यह दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाने के लिए उपयुक्त है इसके अलावा आपके जीवन से काफी सारी परेशानियां का भी अंत हो जाएगा।
इसके बाद शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र एवं गुलाब की माला अर्पित करें। होलिका की राख को घर के चारों ओर और दरवाजे पर छिड़कने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है। होलिका की अग्नि से दुकान या प्रतिष्ठान के आग्नेय कोण में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
होली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर गुलाल अवश्य छिड़कें। मुख्य द्वार पर द्विमुखी दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन हानि से बचाव होता है। होली के दिन किसी विरोधी द्वारा दी गई लौंग या इलायची का सेवन नहीं करना चाहिए। होली पर रंग खेलते समय सिर पर साफा, टोपी अवश्य धारण करें।

إرسال تعليق