अनार के दाने से ज्यादा लाभकारी हैं अनार के छिल्के, जानें ढेर सारे फायदे!


अनार खाने के जितने ज्‍यादा फायदे होते हैं, उतने ही इसके छिलके भी गुणकारी होते हैं। आप अनार तो खा लेते हैं मगर उसके छिलके को यूं ही फेंक देते हैं। लेकिन अब ऐसा ना करें क्‍योंकि आज हम इसके ढेर सारे फायदे बताने जा रहे हैं....

1. अनार का छिलका गले का टॉन्‍सिल, हृदय रोग, मुंहासे, झुर्रियों, मुंह की बदबू, बवासीर, खांसी और नकसीर जैसी बीमारियों से राहत दिलाने में लाभदायक है।


2. गले का दर्द और खराश अगर गले में टॉन्‍सिल या दर्द है तो अनार के छिलके के पावडर को थोड़ से पानी में उबाल लें। फिर इस काढ़े को छान कर ठंडा कर के गरारा करें। ऐसा दिन में कई बार करें, आपको जरुर लाभ होगा।

3. हृदय रोग से बचाए इसके छिलके में ढेर सारा एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो कि हृदय की बीमारी से बचाता है। साथ ही यह कोलेस्‍ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। 1 चम्‍मच अनार के छिलके का पावडर ले कर गरम पानी में लिमाएं और रोजाना पियें। इसके साथ अपने आहार में सुधार करें और रोजाना व्‍यायाम भी करें।

4. मुंहासों की समस्या अनार के छिलकों को सुखाकर, भून लें और ठंडा होने पर पीसकर चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

5. झुर्रियों से राहत छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर इसमें गुलाब जल मिलाकर इसको फेसपैक की तरह चेहरे पर लगाने से त्वचा जवां बनती है और झुर्रियां दूर होती है।


6. अधिक मासिक स्राव आने पर अनार के छिलके को सुखा कर उसके पावडर को पानी के साथ रोजाना पीने से मासिक धर्म में अधिक ब्‍लीडिंग नहीं होती।

7. मुंह की बदबू और मसूड़ों के लिये एक गिलास पानी में सूखे छिलके का पावडर मिला लें। उसके बाद इस पानी से दिन में दो बार कुल्‍ला करे, इससे मुंह से बदबू नहीं आएगी। अगर मसूडे़ मजबूत बनाने हैं तो सिर्फ मिर्च पावडर के साथ अनार के छिलके का पावडर मिक्‍स करें और उसे दांतों तथा मसूड़ों की मालिश करें।

Post a Comment

أحدث أقدم