अनार का रस :- मेरे पीरियड्स के दौरान, मैं अनार का रस पीती हूं क्योंकि यह न केवल मेरी सेहत के लिए अच्छा है बल्कि पीरियड्स क्रैम्प्स और पैरों के दर्द से भी राहत देता है। यह कहना है ममता का जो एक टीचर हैं।
गन्ने का रस :- 40 वर्षीय गृहणी, लक्ष्मी कहती हैं, पीरियड्स के पहले दिन, मुझे गन्ने का रस पीने की आदत है। यह मुझे दर्द और तकलीफ से राहत देता है।
तरबूज का रस :- मेरे पीरियड्स शुरु होने से एक हफ्ते पहले से ही मैं तरबूज या वॉटरमेलन (Watermelon) का रस पीने लगती हूं। इससे सचमुच बहुत मदद मिलती है। यह विटामिन बी 12 के कारण हो सकता है जो तरबूज में होता है। यह बताया जीनेल ने।
व्हीटग्रास जूस :- कॉलेज स्टुडेंट पूजा के लिए व्हीटग्रास जूस पीरियड्स के दौरान होनेवाले दर्द से छुटकारा पाने का अंतिम उपाय है। वह हफ्ते में दो बार यह जूस पीती हैं और पीरियड्स के समय हर दिन एक गिलास व्हीटग्रास जूस पीना नहीं भूलतीं।
बीटरूट का रस : आईटी प्रोफेशनल, कीर्ती कहती हैं कि मैं हर दिन सबसे पहले और पीरियड्स के दौरान भी एक गिलास चुकंदर का रस पीती हूं। यह केवल आयरन से भरपूर नहीं है बल्कि मेरा मूड अच्छा रखता है और मुझे ताकत भी देता है।

إرسال تعليق