दिव्या भारती
दिव्या भारती भी शराब के नशे में अपने प्लैट की बालकॉनी से कूदकर जान दे देती थी। हालांकि दिव्या भारती मौत अब तक एक मिसट्री ही बनी हुई है। उस वक्त श्रीदेवी और दिव्या भारती को एक दूसरे को विकल्प माना जाता था। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि श्रीदेवी की फिल्म ‘लाडला’ में अनिल कपूर के अपोजिट पहले दिव्या भारती को ही कास्ट किया गया था। यहां तक की दिव्या ने फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट भी कर लिया था। लेकिन उनकी अचानक हुई मौत के बाद श्रीदेवी को अनिल कपूर के अपोजिट कास्ट किया गया।
परवीन बॉबी
70 और 80 के दशक की सबसे ग्लैमर्स एक्ट्रेस रही परवीन बॉबी की लाइफ भी ड्रग्स के चलते तबाह हो गई थी। डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ ब्रेक अप के बाद परवीन बॉबी को LSD जैसे जानलेवा ड्रग्स और शराब की लत लग गई थी। कहा जाता है कि ड्रग्स के कारण ही परवीन बॉबी की मौत हुई थी।
मीना कुमारी
ये अभिनेत्री परदे पर ट्रेजेडी क्वीन के नाम से जानी जाती थी पर असल जिंदगी में भी इनके साथ ऐसे ट्रेजेडी हुई और ये अपनी शराब की लत की वजह से सिर्फ 40 की उम्र में दुनिया से चल बसी।




إرسال تعليق