मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी को टूथपेस्ट से ठीक किया जा सकता है। 'टाइम्स नाओ' की रिपोर्ट के मुताबिक लंदन में हुए एक शोध में पाया गया कि टूथपेस्ट, साबुन और डिटरजेंट में एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो मलेरिया के कीटाणुओं से लड़ने में सहायक होता है।
रोबोट वैज्ञानिक ईव की अगुआई में यह शोध किया गया। शोधकर्ताओं के मुताबिक टूथपेस्ट में पाया जाने वाला ट्राइक्लोजन नामक तत्व मलेरिया परजीवी विशेषकर डीएचएफआर नामक एंजाइम पर हमला करता है और उसे बढ़ने से रोकता है। मलेरियारोधी दवाइयां भी पिरिमेथामाइन मुख्यत: डीएचईआर पर ही हमला करती है। अफ्रीका में यह दवाई मलेरिया के किटाणुओं पर सामान्य असर डालता है।

إرسال تعليق