1.श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त,1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। उनके पिता का नाम अय्यपन और मां का नाम राजेश्वरी था। उनके पिता एक वकील थे। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं।
2.श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की। 1976 तक उन्होंने बतौर बाल-कलाकर के रूप में काम किया। अभिनेत्री के रूप में 1976 में उन्होंने तमिल फिल्म 'मुंदरू मुदिची' में काम किया।
3.1971 में आई मलयालम फिल्म 'मूवी पूमबत्ता' के लिए श्रीदेवी को केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने तमिल-तेलुगू और मलायलम फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।
4.बॉलीवुड में श्रीदेवी ने 1979 में एंट्री की। उनकी पहली फिल्म 'सोलहवां सावन' था लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म 'हिम्मतवाला' से। इस फिल्म के बाद उनकी गिनती हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में होने लगी।
5.श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई दमदार रोल किए। हेमा मालिनी की फिल्म 'सीता और गीता' की रीमेक 'चालबाज' में श्रीदेवी ने डबल रोल किया। पंकज पराशर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अंजू और मंजू के किरदार से उन्होंने सभी का मन मोह लिया।
6.1983 में फिल्म 'सदमा' से श्रीदेवी ने अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी। फिल्म में वह दक्षिण सिनेमा के अभिनेता कमल हासन संग नजर आईं। इस फिल्म में सभी उनकी एक्टिंग को देखकर हैरान थे।
7.इसी दौरान श्रीदेवी को एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से प्यार हो गया। दोनों के प्यार के काफी चर्चे होने लगे, हालांकि मिथुन पहले ही शादीशुदा थे।
8.श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती का फिल्मी करियर उन दिनों ऊंचाइयों पर था और उनके प्यार के चर्चे भी आम हो गए। इससे मिथुन के पारिवारिक जीवन में हंगामा मच गया। जिसके बाद मिथुन ने सबको अपने और श्रीदेवी के रिश्ते की सफाई दी।
9.1996 में श्रीदेवी ने अपनी उम्र से लगभग 8 साल बड़े फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर सबको चौंका दिया था। इनकी दो बेटियां भी हैं- जाह्नवी और खुशी कपूर। फिलहाल इनकी बड़ी बेटी पूरी तरह से बॉलीवुड में आने को तैयार है।
10.साल 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी लेकिन इस दौरान वह कई टीवी शो में नजर आईं। श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की।
11.कई सालों तक दूर रहने के बाद भी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में उन्होंने बेहतरीन अभिनय से सभी को चौंका दिया था। उन्हें भारत सरकार ने साल 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें 'चालबाज' (1992) और 'लम्हे' (1990) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
12.श्रीदेवी की मुख्य फिल्मों में है- 'जैसे को तैसा', 'जूली', 'सोलहवां साल', 'हिम्मतवाला', 'जस्टिस चौधरी', 'जानी दोस्त', 'कलाकार', 'सदमा', 'अक्लमंद', 'इन्कलाब', 'जाग उठा इंसान', 'नया कदम', 'मकसद'।
13.इसके अलावा उन्होंने इन फिल्मों से भी पहचान छोड़ी। 'तोहफा', 'बलिदान', 'मास्टर जी', 'सरफरोश','आखिरी रास्ता', 'भगवान दादा', 'धर्म अधिकारी', 'घर संसार', 'नगीना', 'कर्मा', 'सुहागन', 'सल्तनत', 'औलाद', 'हिम्मत और मेहनत', 'नजराना', 'जवाब हम देंगे', 'मिस्टर इंडिया', 'शेरनी', 'सोने पे सुहागा', 'चांदनी', 'गुरु', 'निगाहें', 'बंजारन'।
14.श्रीदेवी की यादगार फिल्मों की लिस्ट। 'फरिश्ते', 'पत्थर के इंसान', 'लम्हे', 'खुदा गवाह', 'हीर रांझा', 'चंद्रमुखी', 'गुमराह', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'चांद का टुकड़ा', 'लाडला', 'आर्मी', 'मि. बेचारा', 'कौन सच्चा कौन झूठा', 'जुदाई', 'मिस्टर इंडिया'।
15.श्रीदेवी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। इनमें 63 हिंदी, 62 तेलुगू, 58 तमिल और 21 मलयालम फिल्में शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' है जो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म में श्रीदेवी का कैमियो रोल है।






إرسال تعليق