पार्टनर नहीं बताता फिर भी आप ऐसे जानिए कहीं आप बुरे किसर तो नहीं!


प्यार के बंधन में बंधने के बाद पहली किस सबसे ज्‍यादा रोमांचित करती है। अपनी पहली किस को लेकर हर कोई एक्‍साइटेड और नर्वस होता है। कई लोग अपनी पहली किस में कुछ गलतियां कर देते हैं। अब जाहिर सी बात है कि आपका पार्टनर तो इसके बारे में आपको बताएगा नहीं इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि आप एक बुरे किसर हैं।

पार्टनर हट जाए पीछे
जब आप किस करने की कोशिश कर रहे हों और अचानक से आपका पार्टनर पीछे हट जाए तो इसका मतलब है कि अभी आपको बहुत कुछ सीखने की जरूरत।

दांतों की आवाज
भगवान ने हमारे मुंह को कुछ इस तरह बनाया है कि किस करते समय कुछ भी बीच में नही आता है। इसलिए अगर आपको किस करते समय दांतों की आवाज़ सुनाई दे तो बिना कोई देर किए अपनी किसिंग का तरीका बदल लें।

सलाईवा का बीच में आना
अधिकतर पुरुष इस तरह की गलती करते हैं। इस तरह की किस में बड़ी मात्रा में सलाईवा बीच में आ जाता है। अपनी किस को महिलाओं की तरह सरल और साफ रखने की कोशिश करें।

जल्दबाज़ी में किस करना
अगर आपके पास कम समय है और आप जल्‍दबाज़ी में किस करते हैं तो ऐसे में आपके पार्टनर को किस करने में मज़ा नहीं आएगा। जल्‍दबाज़ी में किस के लिए ना पूछें वरना आपको ना सुननी पड़ सकती है।

जीभ का इस्तेमाल
अगर आप किस करते समय अपनी जीभ का इस्‍तेमाल करते हैं तो तुंरत ऐसा करना बंद कर दें। अगर आपका पार्टनर इसका रिस्‍पॉन्‍स नहीं कर रहा है तो आपको इस बारे में जरूर सोचना चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم