मध्यमा उंगली
मध्यमा उंगली यानिकी हाथ के बीच की उंगली होती है जो उंगली शनि की उंगली मानी जाती है। इसी कारण से इस उंगली का प्रयोग करना सौभाग्य कारक माना गया है। यदि आप इसी उंगली से तिलक लगाते हो तो इससे आपका स्वास्थ हमेशा अच्छा रहेगा साथ ही इस उंगली का प्रयोग करने से आर्थिक सुदृढ़ता को दर्शाता है।
अनामिका उंगली
अनामिका उंगली यानिकी सबसे छोटी उंगली की बगल वाली होती है। इस उंगली से तिलक लागने से इंसान की मानसिक शक्ति बढ़ती है। इसके आलावा इस उंगली से तिलक लगाने के लिए प्रयोग करते है तो व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
अंगूठे से तिलक
हिन्दू धर्म के मुताबिक हाथ के अंगूठे को शुक्र से संबंध माना गया है। शुक्र ग्रह धन-वैभव के करक होते हैं इसलिए इस उंगली से चंदन लगाने से धन-संपत्ति बढ़ती है।
तर्जनी उंगली
यदि व्यक्ति तिलक लगाने के लिए तर्जनी उंगली का उपयोग करता है तो असमय मृत्यु की ओर ले जाता है। इस उंगली का प्रयोग किसी मृत व्यक्ति के लिए किया जाती है।

إرسال تعليق