सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे ऐसी जीवनसाथी के बारे में जो आपके घर में आने के बाद आपके सौभाग्य को बढ़ा देगी और आपके जीवन में खुशियां बिखेरदेगी। जिसका मस्तक गोलाकार और आंखें चंचल होती हैं, साथ ही जिनके बाल काले होते हैं, वे लड़कियां चेहरे से तो सुन्दर होती ही हैं, साथ ही मन से भी सुन्दर होती हैं। इनकी आवाज में अलग ही मीठास होती हैं।
ऐसी लड़कियां जिस घर में जाती हैं, उस घर में सौभाग्य ही सौभाग्य होता है। ये अपनी बोली से ही दूसरों को खुश कर देती हैं। इन्हें सजने-संवरने में बड़ी ही रूचि होती है। इसी कारण इन्हें चित्रिणी की संज्ञा भी दी गयी है। भले ही इन्हें ज्यादा मेहनत का काम पसंद न हो, लेकिन अपनी बुद्धिमानी और समझ से ये हर काम को सरलता से करने की कोशिश करती हैं। इनकी कला के क्षेत्र में भी विशेष रूचि होती है।

إرسال تعليق