कोलेस्ट्रॉल करे कम :- पॉपकॉर्न में पाया जाने वाला फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और धमनियों को भी चौड़ा करता है। इस वजह से शरीर में रक्त प्रवाह दुरुस्त होता है और दिल पर दबाव भी कम होता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
कैंसर से सुरक्षा :- पॉपकॉर्न में पॉलीफेनोलिक कंपाउंड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि एक पॉवरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है। यह कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से मुक्ति दिलाने का काम करता है।
मोटापा कम करे :- पॉपकॉर्न से बहुत कम मात्रा में कैलोरी प्राप्त होती है। एक कप पॉपकॉर्न खाने से मात्र तीस कैलोरी ही मिलती है। यह आलू के चिप्स से मिलने वाली कैलोरी से 5 गुना कम होती है। इसमें मौजूद तेल भी शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में भूख लगने पर पॉपकॉर्न खाना ज्यादा सही है।
हड्डियां रखे मजबूत :- पॉपकॉर्न में मैंगनीज काफी मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर है। ऐसे में पॉपकॉर्न का सेवन आगे चलकर आपको ऑस्टियोपोरोसिस, आर्थराइटिस और ओस्टिओआर्थराइटिस आदि से बचाने में मदद कर सकता है।
डॉयबिटीज के लिए सही फूड :- पॉपकॉर्न में मौजूद फाइबर शरीर में ब्लड शुगर पर अच्छा प्रभाव डालता है। यह ब्लड शुगर और इंसुलिन को नियमित करने का काम करता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों के लिए पॉपकॉर्न का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

إرسال تعليق